परिवहन मंत्री ने मांगा बस स्टेशन/बस डिपो बनाये जाने हेतु क्षेत्रों से प्रस्ताव

1 min read

परिवहन मंत्री ने मांगा बस स्टेशन/बस डिपो बनाये जाने हेतु क्षेत्रों से प्रस्ताव

ओजस्वी किरण डेक्स लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य सम्मानित सदस्यों से समय-समय पर नवीन बस स्टेशन/बस डिपो बनाये जाने की मांग प्राप्त होती है। उन्होनें परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा संबंधित क्षेत्र से इस संबंध मे प्रस्ताव मांगने के निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिए है।

परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एम०डी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को इस संबंध में प्रस्ताव मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र द्वारा नवीन बस स्टेशन/डिपो बनाये जाने अथवा न बनाये जाने के संबंध में समुचित सूचना मुख्यालय को प्रेषित न किये जाने के कारण मुख्यालय स्तर पर निर्णय लेने में कठिनाई होती है।

एम०डी० ने कहा कि डिपो बनाये जाने से संबंधित मांग स्थल राष्ट्रीयकृत मार्ग पर होना आवश्यक है। राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रान्तीय राजमार्ग व अन्य मार्ग का विवरण दें, इन मार्गों के रूटस क्या है? राष्ट्रीयकृत मार्ग या अन्य। उन्होंने कहा कि डिपो बनाये जाने से संबंधित मांग स्थल जिला स्तरीय नगर होना आवश्यक है।

डिपो बनाये जाने से संबंधित मांग स्थल यदि जिला स्तरीय नगर न हो तो तहसील स्तरीय नगर अवश्य होना चाहिये तथा उस नगर की आबादी 75000 होनी चाहिये। मांग स्थल तहसील नगर न हो तो उस नगर की आबादी 75000 होनी चाहिये तथा 5000 मांग स्थल से प्रतिदिन यात्री मिलने की पूर्ण सम्भावनायें हों।

एम०डी० ने कहा कि आर एम प्रस्ताव बनाने में इस बात का भी ध्यान दे कि मांग स्थल पर डिपो बनाये जाने हेतु न्यूनतम 8 एकड़ उपयुक्त भूमि, जिसमें से 03 एकड़ बस स्टेशन व कार्यालय बनाये जाने, 5 एकड़ कार्यशाल हेतु आवश्यक हैं। मांग स्थल पर निगम की पहले से कोई भूमि है अथवा नही? यदि भूमि है तो उसका क्षेत्रफल कितना है तथा बस स्टेशन / डिपो बनाये जाने के लिए क्या वह भूमि पर्याप्त है ? मांग के स्थल से मण्डल के चहुँओर के जिला मुख्यालयों व अन्य कस्बों / शहरों की दूरी व नाम क्या है। उन्होंने कहा कि मांग के स्थल की भौगोलिक स्थिति व जनसंख्या, तहसील व जनपद सहित मण्डल मुख्यालय व मण्डल के अन्य जनपदों का नाम लिखे पूर्ण विवरण दे।इसके अलावा निकट से जाने वाले रेलमार्ग व रेलवे स्टेशन का नाम व दूरी क्या है। मांग के स्थल से पूर्व से स्थापित निकटतम डिपो/स्टेशन का नाम व दूरी कृपया यह भी उल्लेख करें कि वह किस मार्ग पर स्थित है। मांग के स्थल से मार्गवार प्रतिदिन गुजरने वाली परिवहन निगम की वाहनों की कुल संख्या। मांग के स्थल से मार्गवार प्रतिदिन निगम की बसों में चढ़ने/उतरने वाले यात्रियों की कुल संख्या। व्यवसायिक सम्भावनाएं क्या है? इसका आकलन अधिकतम-80, न्यूनतम 50 निगम व 30 अनुबन्धित बसें डिपों का साइज होनी चाहिए। अनुबन्धित बसों का डिपों हो तो इनकी संख्या-80 बसें होनी चाहिए। मात्र निगम की बसों का डिपों हो तो न्यूनतम 60 बसें हो। साथ ही मांग के स्थल से सम्बन्धित उपरोक्त बिन्दुओं को समाविष्ट करता हुआ श्स्केच मैपश् गूगल मैप संलग्न किया जाये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours