पूर्व आईएएस का 22 साल का बेटा फंदे पर लटका, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

1 min read

पूर्व आईएएस का 22 साल का बेटा फंदे पर लटका, दो महीने पहले की थी लव मैरिज

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीचंद्र के 22 वर्षीय बेटे हिमांशु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार हिमांशु ने करीब दो महीने पहले ही लव मैरिज की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के समय हिमांशु घर के कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरवाजा तोड़ने पर हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours