प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से चार बालकों की मौत से मचा हड़कंप 

0 min read

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से चार बालकों की मौत से मचा हड़कंप 

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुवां फाटक के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां खेत की तरफ एक तालाबनुमा गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से चार बालकों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक बालकों की पहचान प्रिंस सोनकर (10 वर्ष), प्रतीक सोनकर (12 वर्ष) पुत्रगण प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19 वर्ष) पुत्र राजेश सोनकर तथा प्रियांशु सोनकर (11) वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संदीप सोनकर के रूप में हुई है। सभी बालक ग्राम हुसैनपुर पावन के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार चारों बच्चे मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और स्थानीय पूरामुफ्ती थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम सा छा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे किस समय तालाब की ओर गए थे और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours