तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

0 min read

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। प्रयागराज के चौफटका पुल पर एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र केबलुआ घाट सब्जी मंडी निवासी अजीत सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में चौफटका पुल पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया।
हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से अपनी कार लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल अजीत सिंह को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
पुलिस अब आरोपी कार चालक और उसकी कार की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours