देहरादून में बस खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत हुई, 32 से ज्यादा घायल

0 min read

देहरादून में बस खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत हुई, 32 से ज्यादा घायल

ओजस्वी किरण ब्यूरों उत्तराखंड

उत्तराखंड के देहरादून में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत की खबर है। हादसे में 33 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामले में जानकारी सामने आई है कि एचआरटीसी की बस विकासनगर में क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours