नहर में मिला अज्ञात नाबालिक बच्चे का शव
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शारदा सहायक खंड 39 नहर में एक अज्ञात नाबालिग बच्चे का शव तैरता हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
बहरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने बच्चे की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हम बच्चे की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours