अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ललई गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंद पुत्र शिवशंकर बिंद, निवासी ग्राम चामू थाना बारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद बिंद किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार प्रमोद बिंद मंगलवार देर रात बरेठी गांव थाना खीरी में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ललई के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक प्रमोद की हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

+ There are no comments
Add yours