आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन लखनऊ के दौरे पर

0 min read

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन लखनऊ के दौरे पर

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन लखनऊ में रहेंगे मौजूद, शुरू हुई राजनीतिक चर्चाएं; नेताओं से हो सकती है बैठक। मोहन भागवत 17 और 18 फरवरी को लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। वह संघ के शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे कार्यक्रमों के तहत 17 और 18 फरवरी को चार प्रमुख बैठक करेंगे। कुटुम्ब मिलन, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवाओं से संवाद और प्रबुद्धजन गोष्ठी में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के लखनऊ महानगर ईकाई की ओर से किया जा रहा है।

शताब्दी वर्ष के तहत संघ प्रमुख क्षेत्र, प्रांतीय प्रवास के दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह अवध प्रांत के लखनऊ महानगर में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वहीं, सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख से भाजपा के कई बड़े नेताओं की मुलाकात भी संभव है। हालांकि इस बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह विशुद्ध रूप से संघ का कार्यक्रम हैं। इसलिए संघ प्रमुख से भाजपा नेताओं के मुलाकात का कार्यक्रम नहीं होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours