शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के ऐलान से मिली संजीवनी – सुशील यादव

1 min read

शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के ऐलान से मिली संजीवनी – सुशील यादव

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में सोमवार को बजट भाषण पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है जिससे पिछले नौ वर्षों से मानदेय बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को संजीवनी मिली है।

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र आर्थिक समस्या के चलते अपने बच्चों की शिक्षा, अपने मां-बाप की दवाई एवं घर का परिवार का खर्च चलाने में बहुत अक्षम एवं परेशान थे इसके चलते वे आत्महत्या तक कर रहे थे आज सदन में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा करने से शिक्षामित्र में आशा और उम्मीद की किरण जगी है।

 और साथ ही मानदेय बढ़ने के बाद उनकी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं लगातार शिक्षामित्रों के लिए सरकार से पैरवी कर रहे एमएलसी श्रीचंद शर्मा को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours