संगम नगरी में गूंजा अतिथि देवो भव, हांगकांग से आए 350 जैन श्रद्धालुओं का महापौर ने किया भव्य स्वागत 

1 min read

संगम नगरी में गूंजा अतिथि देवो भव, हांगकांग से आए 350 जैन श्रद्धालुओं का महापौर ने किया भव्य स्वागत 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। संगम नगरी की पावन धरा पर मंगलवार को आस्था और आतिथ्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। हांगकांग से आए करीब 350 जैन श्रद्धालुओं के एक जत्थे का संगम नगरी आगमन हुआ, जिनका प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना के साथ भव्य स्वागत किया।

इस पावन अवसर पर विदेशी श्रद्धालुओं के समूह ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने के पश्चात पूजन-अर्चन किया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि प्रयागराज की धरती हमेशा से वैश्विक सद्भाव और आध्यात्मिकता का केंद रहा है।हांगकांग से आए इन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान-पूजन किया और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति साझा की। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान आदिनाथ की चरण पादुका और उनकी तपोस्थली के दर्शन करना उनके जीवन का दुर्लभ सौभाग्य है। अक्षयवट की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता ने उनकी इस तीर्थयात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours