दिव्यांग भाई बहनों को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर : सुभाष सिंह
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। दिव्यांग भाई बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास की ओर से दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कौशल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत छह फरवरी को मुख्यालय से हुई। इसके तहत दिव्यांगों को सौर ऊर्जा, प्री मेडिकल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर रोजगार मेला का आयोजन कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगों को जोड़ा जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours