ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बभनी गांव के सामने हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी गुलाम अली का बेटा आर्यन (7) बुधवार शाम करीब 4 बजे हाईवे किनारे खड़ा था। तभी मांडा रोड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। आर्यन अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें सलमा, सोनी और छोटी हैं। उसकी मां का नाम छोटकाई है। आर्यन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 का छात्र था।

+ There are no comments
Add yours