बदलते मौसम के चलते मच्छरों का प्रकोप, बढ़े मरीज ओपीडी में मरीजों की भीड़, डाक्टरोंने दी सर्तक रहने की सलाह
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज।मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम क हल्की ठंडी के बाद दोपहर की तेज धूप मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। बदलते मौसम एवं तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा जिसके एसआरएन, बेली, कल्विन अस्पतालों के ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस साथ ही जुकाम, खांसी एवं बदन दर्द की शिकायत के मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। डाक्टरों के अनुसार नमी के कारण मच्छरों के प्रजनन के लिए ‘आइडियल माहौल’ बन गया है। बेली अस्पताल की सीएमएस डा. भावना शर्मा ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में आने वाले लगभग पचास फीसदी मरीज मौसमी बीमारियों के आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। कूलर, गमले एवं पुरानी टायरोंमें पानी जमा न होनेदें। सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाली दवाओं का उपयोग करें।

+ There are no comments
Add yours