सेहत पर मौसम की मार, काल्विन अस्पताल की ओपीडी में भीड़,वायरल एवं सांसकी बीमारियों के मरीज अधिक

1 min read

सेहत पर मौसम की मार, काल्विन अस्पताल की ओपीडी में भीड़,वायरल एवं सांसकी बीमारियों के मरीज अधिक

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज।सप्ताह भर से लगातार तेज धूप से मौसम में तेजी से बदलाव आया। वहीं गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। उतार-चढ़ाव भरे मौसम के साथ दिन में गर्मी एवं सुबह-शाम ठंड के चलते लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चें एवं बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गुरूवार को काल्विन अस्पताल के ओपीडी में १६१९ मरीज पहुंचे।सबसे अधिक मरीज, बुखार खांसी, हड्डी रोग, सांस रोग, त्वचा एवं न्यूरों विभाग के रहे। बेली अस्पताल अधीक्षक एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेष महानंद ने बताया कि बदलते तापमान के अनुसार शरीर का तापमान अनुकूल नहीं हो पाता है। जिसके कारण सीधे तौर पर हड्डियों एवं जोड़ों की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वायुदाब में कमी के कारण जोहों पर दबाव पड़‌ता है और पुराने घाव एवं गठिया का दर्द उभर जाता है। उन्होंने बताया कि दवा के साथ-साथ घर एवं पार्क में योगा एवं टहलना लाभदायक है जिससे जोड़ों में लचीलापन बना रहे। बाल रोग विशेषल आरडी दुबे ने बताया कि बदलते मौसम का असर बच्चों पर तेजी से पड़ रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतना बच्चों पर भारी पड़ रहा है। कफ, कोल्ड के साथ निमोनिया की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours