मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेजको मिले १६६ जूनियर रेजिडेंट्स

1 min read

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेजको मिले १६६ जूनियर रेजिडेंट्स

 नये डाक्टरोंके आनेसे ओपीडी, इमरजेंसी ट्रामा एवं आपरेशन थिएटरकी कार्यप्रणालीको मिलेगी गति

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज।मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं इससे संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कालेज प्रशासन ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत १६६ नए जूनियर रेजिडेंट्स की नियुक्ति की है। कालेज में कुल १८५ पीजी सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में १३ सीटें केंद्रीय कोटा एवं ६ सीटें राज्य कोटा की रिक्त हैं। संबंधित काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही सभी सीटें भरने की संभावना है। नए डाक्टरों की ज्वानिंग से एसआरएन के ओपीडी एवं इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, वार्ड एवं आपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी। इन नियुक्तियों से कार्यक्षमता बढ़ेगी एवं मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा। कुछ कानूनी एवं प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी हुई थी, जिसके कारण प्रवेश प्रक्रिया लगभग छह माह तक प्रभावित रही। छह माह बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुयी। एनेस्थीसिया विभाग के सहायक आचार्य डा. अनिल सिंह ने बताया जूनियर रेजिडेंट्स के आने से आपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। अब सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया टीम को बेहतर सहयोग मिलेगा, जिससे मरीजों की सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours