संस्मरण, सम्मान और संकल्प से सजा हॉलैंड हाल; 125वें स्थापना दिवस पर जुटे दिग्गज
ओजस्वी किरण संवाददाता प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का गवाह रहा ‘हॉलैंड हॉल’ छात्रावास रविवार को अपनी सवा सौ साल की यात्रा का उत्सव मनाने के लिए पूरी तरह सजा हुआ नजर आया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘संस्मरण, सम्मान और संकल्प’ के तहत छात्रावास के पूर्व छात्र (एलुमनाई) देश-विदेश से अपनी यादें ताजा करने पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई। इसके बाद एल्युमिनाई एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन ‘श्री हरिवंश राय बच्चन कक्ष’ के रूप में किया गया। पूर्व सुरक्षा राजनयिक शांतनु मुखर्जी, डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान तथा पूर्व आईजी व एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। समारोह में सुपर सीनियर भरत मानसिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरानी यादों का संगम (संस्मरण) पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के किस्से साझा किए।

+ There are no comments
Add yours