काल्विन अस्पतालमें हर दिन तीन पाली में होती है डायलिसिस – अस्पताल में उपलब्ध है १८ बेड का वार्ड

1 min read

काल्विन अस्पतालमें हर दिन तीन पाली में होती है डायलिसिस – अस्पताल में उपलब्ध है १८ बेड का वार्ड

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन अस्पताल) में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए संचालित डायलिसिस यूनिट वर्तमान मे अपनी पूरी क्षमता के साथ सेवा दे रही है। डायलिसिस के लिए अस्पताल में १८ बेड का वार्ड उपलब्ध है। मरीजों के डायलिसिस करने के लिए दो दर्जन से अधिक स्वास्थ कर्मी तैनात किये गये हैं। काल्विन अस्पताल प्रमुख अधिक्षक डा. एसके चौधरी ने बताया कि अस्पताल में १८ वेड का वार्ड उपलब्ध हैं। १८ में से चार बेड पाजटिव मरीजों के लिए वांकी के १४ नार्मल मरीजों के लिए उपलब्ध है। रविवार को छोड़कर प्रतिदिन तीन सिफ्ट में ५४ डायलिसिस की जाती है। उन्होंने बताया कि आज के समय में गलत खान-पान एवं विगड़ी हुई जीवनशैली किडनी की बीमारियों और अंततः डायलिसिस की मुख्य वजह वन गयी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस मशीनों को प्रतिदिन तीन शिफ्टों में चलाया जा रहा है ताकि एक ही दिन में अधिक से अधिक मरीजों को राहत मिल सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours