अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत 

0 min read

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत 

ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र में सेंट जॉन्स एकेडमी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भूपेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल और सीसी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल भूपेंद्र प्रताप सिंह को तुरंत सीएससी करछना भेजा गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भूपेंद्र प्रताप सिंह रामनगर मेजा क्षेत्र के केसिया का पूरा गांव के निवासी थे। थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि घायल को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours