युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा निवासी एक युवक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाडांडा निवासी हसीम उल्ला के दो बेटों में बड़ा 40 वर्षीय चांद बाबू कबाड़ का काम करता था। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन कॉल्विन अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही चांद बाबू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई मोहम्मद एहसान ने बताया कि चांद बाबू ने कोई दवा खाई थी।

+ There are no comments
Add yours