खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत व चालक की हालत गंभीर

1 min read

खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत व चालक की हालत गंभीर

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे यमुनापार में घूरपुर थाना क्षेत्र स्थित इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे से आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घूरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मध्य प्रदेश से कार में सवार होकर दो लोग गुरुवार देर रात प्रयागराज जा रहे थे। अभी वह इरादतगंज रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे थे कि खड़े डंपर में कार जा घुसी।

दुर्घटना के बाद राहगीरों की जुटी भीड़ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

मरने वाले की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के बैकुंठपुर, सिरमौर निवासी 33 वर्षीय निखिल कुमार अवधिया पुत्र दीपचंद्र अवधिया के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक शहडोल जिले के भाटिया रोड, विरुहली निवासी 35 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह है। घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours