अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पुलिस ने लगवा दी दूसरी, तोड़ने वालो की तलाश 

1 min read

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पुलिस ने लगवा दी दूसरी, तोड़ने वालो की तलाश 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। फूलपुर क्षेत्र के सरवाडीह गांव में जन्मदिवस के एक दिन पूर्व डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने रविवार मध्य रात्रि के बाद क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाली और तत्काल नई प्रतिमा लाकर स्थापित कराई। तब जाकर लोगों का आक्रोश थमा। 

अराजकतत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसीपी फूलपुर विवेक यादव एवं कोतवाली प्रभारी फूलपुर शेषनाथ पाल ने तत्काल डाॅ. आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगवाकर विधिवत स्थापना कराई।

डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा को माल्यार्पण करके सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस घटना में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours