गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान कुसवां गांव में हादसा, बाल-बाल बचे लोग

1 min read

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान कुसवां गांव में हादसा, बाल-बाल बचे लोग

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसवां गांव स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार शाम गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान व नकदी जलकर राख हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस चौकी सल्लाहपुर क्षेत्र के कुसवां रेलवे फाटक के पास भंवर सिंह पुत्र राम सिंह की किराना व चाय की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान में चाय बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और दुकान के साथ घर के अन्य हिस्सों तक पहुंच गई।

आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। सूचना पर एसओ मनोज सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल महेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। पीड़ित भंवर सिंह के अनुसार इस हादसे में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours