एसआरएन से फरार मुल्जिम प्रतापगढ़ में गिरफ्तार मुठभेड़ में लगी गोली, प्रयागराज पुलिस बयान दर्ज करने प्रतापगढ़ पहुंची

1 min read

एसआरएन से फरार मुल्जिम प्रतापगढ़ में गिरफ्तार मुठभेड़ में लगी गोली, प्रयागराज पुलिस बयान दर्ज करने प्रतापगढ़ पहुंची

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। एसआरएन हॉस्पिटल से फरार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपी जलालुद्दीन निवासी मानिकपुर शनिवार को प्रतापगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी। उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर फरारी के मामले में कोतवाली प्रयागराज में दर्ज मुकदमे में उसका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई है।

दरअसल इस मामले में हिरासत से भागने वाले बंदी और सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों मगन शर्मा व अनुज कुमार को भी नामजद किया गया है। कोतवाली पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। यह मुकदमा प्रतापगढ़ के मानिकपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ था।

21 अप्रैल को जिला कारागार प्रतापगढ़ से आरोपी को लेकर आए दोनों सिपाहियों पर आरोप था कि एसआरएन हॉस्पिटल में निगरानी के दौरान उन्होंने लापरवाही बरती, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया था।

एसीपी कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी का बयान दर्ज करने के लिए एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई है। इसके बाद उसका रिमांड बनवाने की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours