बाप ने बेटे की वजनदार हधियार से सिर कूंचकर की हत्या,अवैध संबंधों का शक, पत्नी और दोनों बच्चों को धमकाते हुए भागा

1 min read

बाप ने बेटे की वजनदार हधियार से सिर कूंचकर की हत्या,अवैध संबंधों का शक, पत्नी और दोनों बच्चों को धमकाते हुए भागा

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 17 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल की उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने वजनी हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

अवैध संबंध के शक को लेकर पिता और बेटे के बीच देर रात कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर मृतक की मां मौजूद नहीं थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करेली की चाट वाली गली में आरोपी पप्पू जयसवाल (45 साल) अपनी पत्नी और बेटों के साथ रहता है। पप्पू सब्जी बेचने का काम करता है। उसके तीन बेटों में प्रियांशु सबसे बड़ा था। वह जूस की दुकान चलाता था। प्रियांशु की मां ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात को तीनों बेटों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सभी छत पर सोने चले गए। पता नहीं किस समय बेटा नीचे गया। लेकिन रात में 2 बजे चीखने की आवाज आई तो मैं दोनों बेटों के साथ नीचे कमरे में गई। देखा पप्पू के हाथ में जूसर का हैंडल था और बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पप्पू सबको धमकाते हुए भाग निकला।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पप्पू को अपनी पत्नी पर शक था। वह बेटे और पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर रात में उसने झगड़ा भी किया था। पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ साल पहले पति ने उस पर देवर से अवैध संबंध का शक जताता था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours