माटीकला कारीगरों हेतु 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, 250 रुपये प्रतिदिन मानदेय के साथ आवेदन आमंत्रित

1 min read

माटीकला कारीगरों हेतु 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण, 250 रुपये प्रतिदिन मानदेय के साथ आवेदन आमंत्रित

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा परम्परागत कारीगरों एवं शिल्पियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, लखनऊ के माध्यम से मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज, लखनऊ में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खिलौने एवं मूर्तियां बनाने के साथ-साथ मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग, चित्रकारी, नक्खाशी आदि विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें प्रतिभागियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को 250 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय भी प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने के इच्छुक परम्परागत कारीगर, मूर्तिकार एवं अन्य माटीकला से जुड़े अभ्यर्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र दिनांक 20 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा करना अनिवार्य होगा।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र (मार्कशीट) तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours