गंगा स्नान के दौरान डूबे प्रतियोगी छात्र का शव मिला, दूसरे की खोजबीन जारी

1 min read

गंगा स्नान के दौरान डूबे प्रतियोगी छात्र का शव मिला, दूसरे की खोजबीन जारी

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार देर शाम घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान को पहुंचे दो प्रतियोगी छात्र डूब गए। उनके साथियों ने दोनों बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। रविवार सुबह गंगा नदी में गोताखोरों की दोनों की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में एक के शव को बरामद कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर रंजन सिंह शिवकुटी में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। वहीं नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी हिमांशु पांडे भी शिवकुटी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इनमें से दो दोस्त अल्लापुर में किराए के कमरे में रहते हैं। स्नान के दौरान अचानक अधीर और हिमांशु गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहने लगे।

शनिवार देर शाम दोनों दोस्तों के साथ कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने घाट पर स्नान करने गए। वह अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज धारा में बह गए।

दो प्रतियोगी छात्रों की डूबने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। शिवकुटी पुलिस भी आ गई। कुछ ही देर में नवाबगंज से हिमांशु के घरवाले मौके पर पहुंचे। अधीर विक्रम सिंह के मामा भी कई लोगों केऊ साथ आ गए। सभी ने दोनों के दोस्तों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्होंने नदी में उतरने से मना कर दिया। जल पुलिस के जवानों को भी बुलाया गया और फिर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। रविवार सुबह अधीर विक्रम सिंह का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। वहीं हिमांशु की तलाश की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours