मंत्री नन्दी पर हुए हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता के परिवार को पूर्व महापौर ने दिया 1.20 लाख का चेक

1 min read

मंत्री नन्दी पर हुए हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता के परिवार को पूर्व महापौर ने दिया 1.20 लाख का चेक

आर्थिक मदद का संबल मिलते ही फफक कर रो पड़ीं कार्यकर्ता राकेश की पत्नी ऊषा मालवीय,कहा परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बनी धनराशि

ओजस्वी किरण डेक्स 

प्रयागराज। प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 2010 में हुए जानलेवा हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता राकेश मालवीय के घर जाकर उनकी पत्नी को 1.20 लाख रुपए का चेक सौंपा। चेक मिलते ही स्वर्गीय राकेश मालवीय की पत्नी फफक कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि यह धनराशि उनके परिवार का बहुत बड़ा सहारा है। पूर्व महापौर से मिलकर स्वर्गीय मालवीय की पत्नी उषा मालवीय भावुक हो गयी और उन्होंने पूर्व महापौर और मंत्री नन्दी का भरे गले से धन्यवाद कहा!

12 जुलाई 2010, यही वो दिन था जब प्रयागराज सूबे के सबसे वीभत्स हत्याकांड की साजिश का गवाह बना था! एक स्कूटी में खतरनाक आरडीएक्स विस्फोटक लगाकर रिमोट बम से हमलवारों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर उस समय रिमोट बम से हमला किया जब वो मनोकामना पूर्ती शिव मंदिर में जल चढाने जा रहे थे

जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल होकर नन्दी महीनों तक अस्पताल में जिन्दगी और मौत से लड़ते रहे! कई दिनों तक कोमा में रहने और गहन इलाज के बाद किसी तरह उनकी जान बच पाई! लेकिन इस भयानक हमले में कार्यकर्ता राकेश मालवीय को अपनी जान गंवानी पड़ी थी!

राकेश अपने परिवार का सहारा थे! वे अपने पीछे पत्नी और 3 बेटों को छोड़ गए थे! इस दुःखद घटना ने असमय परिवार का सहारा छीन लिया! लेकिन इस दुःख की घड़ी में मंत्री नन्दी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हुए! उन्होंने अपनी अंतिम साँस तक परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया और अपना वादा आज तक अनवरत निभाते आ रहे हैं!

हमारे परिवार के लिए बहुत मायने रखती है ये मदद: उषा मालवीय

उषा मालवीय ने बताया कि मंत्री नन्दी सात महीने सात दिन बाद जब हॉस्पिटल से लौटे थे तब  एक लाख रुपए दिया था और जब तक हम जिंदा हैं या आप जिंदा हो तब तक लगातार 5000 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। जिसे मंत्री नन्दी ने लगातार पूरा किया। दो वर्ष पहले मंत्री नन्दी ने बढ़ती मंहगाई और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5000 रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति महीना कर दिया था।

यह मदद हमारे घर खर्च, दवाई-ईलाज, बच्चों की पढाई में काम आई! हमारे और परिवार के लिए यह बहुत मायने रखता है।

भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्धों को निभाना हमारी पहली प्राथमिकता : पूर्व महापौर

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि- “क्षेत्र की जनता के साथ भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्धों को निभाना सदैव हमारी पहली प्राथमिकता रही है! पूरे प्रदेश में ऐसे कई परिवारों को नन्दी सेवा संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जिन्होंने असमय दुर्घटना में अपने परिवार का सहारा खो दिया है!”

जानकारी के लिए बता दें की कानपुर, झाँसी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ समेत तमाम जनपदों में ऐसे व्यापारियों या पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों को इस तरह की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है!

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours