माघ मेला क्षेत्र में ASA ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, सर्जनों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

1 min read

माघ मेला क्षेत्र में ASA ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, सर्जनों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

इलाक्षी शुक्ला -उप संपादक 

माघ मेला क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए Allahabad Surgeon Association (ASA) द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माघ मेला क्षेत्र में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में संपन्न हुआ।

श्रोत -स्वयं

कंबल वितरण के दौरान ASA के अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर, गरीब और असहाय वर्ग की सहायता करना संस्था का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ASA हमेशा यह प्रयास करता रहेगा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति परेशानी में न रहे और उन्हें आवश्यक सहयोग समय पर मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक एवं सचिव डॉ. संजय सिंह ने बताया कि ASA द्वारा ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.शार्दुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, पूर्व सचिव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अभिनव अग्रवाल, पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सुनील विश्वकर्मा,डॉ. राजीव सिंह,डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. कृष्ण सिंह, डॉ. वसंत मोहन सिंघल, डॉ. सौम्या, डॉ. अनुराग सहित संस्था के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

ASA के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours