भाजपा नेता सैफुल अब्बास ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन
ओजस्वी किरण संवाददाता
हंडिया प्रयागराज। शुक्रवार को हंडिया क्षेत्र के जंघई रोड पर स्थित खेल के मैदान में मोहम्मद सलीम शाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका भाजपा नेता क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा सैफुल अब्बास द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। जहां पर सैफुल अब्बास के द्वारा अपने बल्ले से गेंद को हिट करके खेल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैफुल अब्बास ने कहा कि मोहम्मद सलीम शाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कैश मनी प्राइज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना बहुत ही काबिले तारीफ है जहां पर एक से बढ़कर एक प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद अकरम ने बताया कि फाइनल मैच में प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीम को 21000 रुपए का नगद पुरस्कार एवं दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15000 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा । मैन ऑफ द सीरीज वाले खिलाड़ी को साइकिल एवं मैन ऑफ द फाइनल आने वाले खिलाड़ी को इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बतौर पुरस्कार में दी जाएगी। इस मौके पर गुलाम अख्तर आसिफ शाह मोहम्मद शेख अजहरुद्दीन अल्ताफ खान मोहम्मद आसिफ मोहम्मद वसीम अनीस खान मोहम्मद इस्लाम लल्लन अंसारी पप्पू खान सभासद नूरैंन अहमद गुड्डू मुनीर शाह सईद शाह मोहम्मद अनवर उर्फ मन्ना निजाम खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours