ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत, दो की शिनाख्त, 2 ट्रेनों की चपेट में आकर जान गई

0 min read

ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत, दो की शिनाख्त, 2 ट्रेनों की चपेट में आकर जान गई

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के पंचदेवरा हाल्ट पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले आकाश (19) पुत्र गिरिराज अपने कोलकाता के रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी था। पचदेवरा के पास एक आदमी उसी ट्रेन से गिर गया, जिससे चैन पुलिंग कर दी गई और ट्रेन रुक गई। सभी लोग पेशाब करने के लिए उतरे थे। इतने में कालका मेल ने हार्न दिया और सभी लोग ट्रेन की ओर बढ़े तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने पांचों लोगों को टक्कर मार दी। जिससे सभी की मौत हो गई।

मृतकों में दो की शिनाख्त फिरोजाबाद के रहने वाले आकाश कुमार और मिर्जापुर का रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है। तीन शव अज्ञात है। उनका पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours