काल्विन अस्पतालका महिला रैन बसेरा बना ‘पार्किंग’स्थल
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। काल्विन अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाली महिला तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाया गया ‘स्थाई महिला रैन बसेरा’ अब अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। रैन बसेरे के अंदर बिस्तर और सुविधाओं के बजाय अब गाड़िया पार्क की जा रही हैं। जिससे यह रैन बसेरा कम और पार्किंग स्टैण्ट अधिक नजर आने लगा है।
अस्पताल परिसर में मरीजों के साथ आने वाली महिला परिजनों के लिए एक ‘स्थाई महिला रैन बसेरा’ बना है, जिसका मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाली उन महिलाओं को सुरक्षित छत एवं ठहरने की सुविधा मिल सके। जिन्हें मजबूरी बस अस्पताल के किसी कोने एवं खुले मैदान में रात वितानी पड़ती थी। वहीं महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया गया स्थाई रैन बसेरा वर्तमान में अपनी उपयोगिता खो चुका है। जिस स्थान को तीमारदार महिलाओं को सुरक्षित आश्रय देने के लिए आरक्षित किया गया था, वह अब अवैध पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है।

+ There are no comments
Add yours