आरपीएफ ने लावारिस बालक को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा

1 min read

आरपीएफ ने लावारिस बालक को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल/फतेहपुर द्वारा सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए एक लावारिस बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ के उप निरीक्षक फैजान आदिल द्वारा सीसीटीवी निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक बालक अकेला एवं असहाय अवस्था में दिखाई दिया। तत्पश्चात तत्काल स्टाफ को सूचित कर बालक को सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया।

पूछताछ में बालक ने अपना नाम लकी (13 वर्ष) पुत्र पप्पू बताया तथा अपने पिता का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। दिए गए नंबर पर संपर्क स्थापित कर परिजनों को बालक के सुरक्षित होने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बालक के माता-पिता स्टेशन पहुंचे। पहचान सत्यापन की औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। 

रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील किया है कि यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी असहाय या बिछड़े बच्चे की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours