गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव झूंसी में दोस्त के साथ डूबा था कार्तिक

0 min read

गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव
झूंसी में दोस्त के साथ डूबा था कार्तिक

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल नंबर चार के निकट 17 फरवरी को दोस्तों संग गंगा नहाने गए किशोर आदित्य और कार्तिक गहरे पानी में डूब गए थे। आदित्य का शव कुछ ही घंटे में मिल गया था लेकिन कार्तिक का कुछ पता नहीं चल सका था। उसका शव तीसरे दिन गुरुवार को जल पुलिस और गोताखोरों ने माघ मेला क्षेत्र के पांटून पुल नंबर तीन के पास बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के के कतरौली पहसी गांव निवासी अशोक कुमार किसान हैं। उनके दो बेटों में 14 वर्षीय आदित्य पटेल छोटा था। वह झूंसी के कटका में रहने वाले मामा रामराज के घर पर रहकर लाला मनमोहनदास इंटर कालेज में आठवीं की पढ़ाई करता था। इसी स्कूल में 15 वर्षीय कार्तिक तिवारी पुत्र स्व. अजय तिवारी भी आठवीं में पढ़ता है। वह मूलरूप से जौनपुर के बड़ौना, फतेहगंज का निवासी है। कटका में किराए वाले मकान में मां रेनू तिवारी और दो बहनों के साथ रहता है।
नई झूंसी निवासी 15 वर्षीय शिवम निषाद पुत्र भगवान निषाद भी लाला मनमोहनदास इंटर कालेज में पढ़ता है। इनका दोस्त कटका निवासी 17 वर्षीया सत्यम पुत्र राम है, जो गांधी इंटर कालेज में 10वीं का छात्र है। 17 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे चारों दोस्त कार्तिक की बाइक से पांटून पुल नंबर पांच के पास पहुंचे। इसके बाद गंगा में स्नान करने लगे। गहरे पानी में जाने के कारण आदित्य डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए कार्तिक आगे बढ़ा। यह देख सत्यम और शिवम भी आगे बढ़े लेकिन फिर किसी तरह खुद को बचाते हुए बाहर निकल आए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मदद के लिए भागे। खबर पाकर जल पुलिस के जवान और गोताखोर मौके पर पहुंच गए।
सर्च आपरेशन चलाया तो आदित्य की लाश मिल गई। वहीं लापता कार्तिक तिवारी की तलाश जल पुलिस और गोताखोर कर रहे थे। गुरुवार को उसकी लाश जल पुलिस और गोताखोरों ने माघ मेला क्षेत्र के पांटून पुल नंबर तीन के पास बरामद किया। जानकारी होने पर परिवार के लोग गमगीन हो गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours