डॉ. बबलू सोनकर: चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक दायित्वों का भी आदर्श निर्वहन

1 min read

डॉ. बबलू सोनकर: चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक दायित्वों का भी आदर्श निर्वहन

डॉ इलाक्षी शुक्ला – उप संपादक

लालतारा क्षेत्र में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन कोरांव विधायक  राजमणि कोल ने किया। यह परामर्श केंद्र हर रविवार नियमित रूप से संचालित रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श की सुविधा मिलेगी।
इस जनसेवी पहल के पीछे मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व अधीक्षक डॉ. बबलू सोनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ. सोनकर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं।

गरीब-वंचितों की सेवा को बनाया जीवन लक्ष्य
डॉ. बबलू सोनकर बचपन से ही मेधावी एवं सेवा-भाव से प्रेरित रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में चयन होने के अवसर के बावजूद उन्होंने चिकित्सा को अपनी प्राथमिकता दी और गरीब-वंचितों की सेवा को ही अपना संकल्प बनाया।
वे लगातार ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं आ पाते। इसी उद्देश्य से डॉ. सोनकर निःशुल्क परामर्श और शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में जुटे हैं।

कैंप में मरीज देखते हुए डॉ बबलू सोनकर

मेजा सीएचसी में विकास की मिसाल
डॉ. सोनकर के कार्यकाल में मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उल्लेखनीय विकास हुआ। लोगों को सरकारी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिला और इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ। लालतारा में शुरू हुआ यह केंद्र भी उसी सेवा भावना का विस्तार है, जो विधायक राजमणि कोल के सहयोग से साकार हुआ।

परिवार का मिला विशेष सहयोग

डॉ. बबलू सोनकर ने कहा कि समाजसेवा के इस मार्ग पर उन्हें अपने परिवार का भी भरपूर सहयोग और प्रेरणा मिलती रही है।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि उनकी पत्नी कंचन सोनकर, पुत्र यश एवं पुत्री यशी का निरंतर समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। डॉ. सोनकर के अनुसार,
“इन सबके सहयोग और प्रेरणा से ही मैं समाज के लिए काम कर पाता हूं।”
डॉ. सोनकर ने कहा कि
“हमारा उद्देश्य है कि चिकित्सा सेवा हर जरूरतमंद तक पहुंचे। बचपन से ही सेवा भाव मेरे मन में रहा है। मैंने चिकित्सा को इसलिए चुना ताकि गरीब-वंचितों को लाभ मिल सके। मेजा स्वास्थ्य केंद्र के विकास से जनता का विश्वास बढ़ा है। अब लालतारा जैसे निःशुल्क केंद्रों से दूर-दराज के लोग भी लाभान्वित होंगे। विधायक राजमणि कोल का सहयोग सराहनीय है। साथ ही मेरी पत्नी कंचन सोनकर, पुत्र यश और पुत्री यशी का विशेष सहयोग मुझे निरंतर प्रेरित करता है।”
समाज के लिए प्रेरणा हैं ऐसे चिकित्सक
डॉ. बबलू सोनकर जैसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो केवल इलाज तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक न्याय की मिसाल भी कायम करते हैं। लालतारा में शुरू हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र निश्चित रूप से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours