ईसीसी में गीत, गजल और बांसुरी की धुन पर झूमे पुरा छात्र; यादों के गलियारों में लौटे पुराने साथी

1 min read

ईसीसी में गीत, गजल और बांसुरी की धुन पर झूमे पुरा छात्र; यादों के गलियारों में लौटे पुराने साथी

 ओजस्वी क्लास संवाददाता प्रयागराज

प्रयागराज इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के परिसर में आयोजित वार्षिक पुरा छात्र सम्मेलन में उस समय भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल बन गया, जब दशकों बाद अपने संस्थान लौटे पूर्व छात्रों ने संगीत की धुनों के बीच पुरानी यादें ताजा कीं। ईसीसी के बीएससी बायो ग्रुप (1977-79 बैच) के पूर्व छात्र लगभग पांच दशकों बाद शनिवार को मिलन समारोह में एकत्रित हुए। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण गीत, गजल और बांसुरी का त्रिवेणी संगम रहा, जिसने कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति को मंत्रमुग्ध।

अमित श्रीवास्तव के बांसुरी वादन ने साथियों को छात्र जीवन की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं की यादों में पहुंचा दिया। अनूप गोयल का मधुर गीत सभी के दिल को छू गया। मुख्य आकर्षण गायक भूपेन्द्र शुक्ला की प्रस्तुतियां रहीं। उनके गीतों और ग़ज़लों ने चार दशकों की स्मृतियों, संघर्षों और सफलताओं को सुरों में पिरोकर वातावरण को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य प्रो. एएस मोसेस, अनूप गोयल, दिनेश, हरीश, सुरेन्द्र एवं ज्योति सहित बड़ी संख्या में पूरा छात्र मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours