पत्नी से विवाद के बाद एसी मकैनिक ने फंदे से लटक कर दे दी जान

1 min read

पत्नी से विवाद के बाद एसी मकैनिक ने फंदे से लटक कर दे दी जान

 ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा में शनिवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया था। लेकिन देर रात घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा निवासी फहीम खान (30) पुत्र नसीम खान एसी मैकेनिक था। परिवार में पत्नी गुलिस्ता और दो साल का बेटा जैन समेत अन्य सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम को फहीमा का पत्नी गुलिस्ता से विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी अपने मायके कौशाम्बी में करारी के मझियांवा चली गई। पिता नसीम खान ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से नाराज फहीम खान घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गया था।

सूचना मिलने पर उनके पिता नसीम मौके पर पहुंचे और समझाकर उन्हें घर वापस ले आए। इसके बाद रात करीब आठ बजे घर के कमरे में फहीम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती मनोज सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours