हजारों महिलाओं को वितरित किए गए मंगल वस्त्र,बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की कथा की तैयारी तेज,20 को होगा कलश वितरण 

1 min read

हजारों महिलाओं को वितरित किए गए मंगल वस्त्र,बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की कथा की तैयारी तेज,20 को होगा कलश वितरण 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। संगम नगरी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम) की आगामी ‘हनुमंत कथा’ को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रयाग उत्थान समिति के तत्वावधान में कलश यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार को समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को मंगल वस्त्र और कलश के टोकन वितरित किए गए। इस दौरान वस्त्र प्राप्त करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि लगभग 5,432 महिलाओं को वस्त्र प्रदान किए गए हैं।

20 अप्रैल को सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान, मुट्ठीगंज में मंगल कलश का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, शिवम अग्रहरी, रोशनी अग्रवाल, अनामिका दास, अभिलाष केसरवानी और बबलू पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours