संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ
डॉ इलाक्षी शुक्ला, उप-संपादक
सराय अकिल, कौशांबी में आज 23 फरवरी को संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस पहल के प्रति जनसमर्थन और उत्साह को स्पष्ट कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी जी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय) ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती पर निर्भर करती है, और यह ब्लड बैंक क्षेत्र के लिए एक जीवनदायिनी पहल सिद्ध होगा।
संस्था की निदेशक डॉ. मनीषा चौधरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां रक्त के विभिन्न घटकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान भी किया।

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे कौशांबी जनपद के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
यह ब्लड बैंक अब क्षेत्र के मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराकर अनेक जीवन बचाने का कार्य करेगा।

+ There are no comments
Add yours